देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और उत्सव का अद्भुत और ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। नजारा ऐसा था कि देखने वाले देखते रह गए। दरअसल जनजाति सांस्कृतिक समागम' कार्यक्रम के चलते दिल्ली में 5 विशाल शोभायात्राएं निकाली गई। ये शोभायात्राएं इतनी भव्य थी कि इसने दिल्ली के सांस्कृतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। इन शोभायात्राओं में देश के कई राज्यों से करीब 1 लाख से ज्यादा वनवासी समाज के लोग पहली बार अपने वन क्षेत्रों से निकलकर दिल्ली में विशाल सांस्कृतिक शोभा यात्राओं में भाग लेते दिखे। ये शोभायात्रा अजमेरी गेट चौक से चांदनी चौक होते हुए लाल किला तक पहुंची। यात्रा के दौरान भारतीय लोक संस्कृति, रंग, पारंपरिक वेशभूषा, लोक नृत्य, संगीत और उत्सव की जीवंत झलक देखने को मिली। इस यात्रा का हरी झंडी बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिखाई.